मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए पांचवें दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

13 मई 2024

2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार पांचवे दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी 2-मंडी संसदीय क्षेत्र, अपूर्व देवगन ने दी।

उन्होंने बताया कि अब तक मंडी संसदीय क्षेत्र से कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

बताया कि मंगलवार 14 मई नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है ।

Share the news