# मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संभाला कार्यभार # समर्थकों ने पहनाया चांदी का मुकुट|

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

9 जनवरी 2023

हिमाचल की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री बने शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद सचिवालय में कुर्सी संभाली। अब सचिवालय में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह छोटा शिमला पोस्टरों ऑफिस से सचिवालय तक शो किया। शिमला ग्रामीण के समर्थकों ने विक्रमादित्य सिंह को चांदी का मुकुट भेंट किया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भावनात्मक है, क्योंकि यह वही सचिवालय है, जहां पर उनके पिता 6 बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बैठते थे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश हित में काम करेगी। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। CM जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगे, उनका निर्वहन किया जाएगा।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू से आशीर्वाद लिया था।

धनीराम शांडिल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, आबकारी व पर्यटन रोहित ठाकुर को PWD, जगत सिंह नेगी को बागवानी, कृषि और जनजातीय विकास विभाग, अनिरुद्ध सिंह को पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग, विक्रमादित्य सिंह को स्वास्थ्य, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जैसे विभाग मिल सकते हैं।

इस बीच मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि मंत्री विभागों का दायित्व मिलने के बाद ही काम शुरू कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने लगभग सभी मंत्रियों के विभाग तय कर दिए हैं। मंत्रियों से भी विभागों को लेकर चर्चा हो गई है। अब आधिकारिक तौर पर ऐलान बाकी है।इतना तय है कि सुक्खू कैबिनेट में हर्षवर्धन चौहान और रोहित ठाकुर को बड़े विभागों का जिम्मा मिलेगा। वहीं वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार को शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

वहीं जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग पहले ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दे दिया गया है, जबकि अन्य विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे है। अभी भी पोर्टफोलियो के आवंटन के बाद कई महत्वपूर्ण विभाग CM अपने पास रखेंगे।

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

Share the news