# मणिकर्ण में हिंदू जागरण मंच ने फूंका भिंडरावाले का झंडा |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मार्च 2023

जिला कुल्लू के मणिकर्ण में पंजाब के लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में अब हिंदू जागरण मंच में मैदान में उतर आई है। हिंदू सभा के द्वारा भी मणिकर्ण में मारपीट का विरोध किया गया तो वही भिंडरावाला के झंडे को भी जला कर इस घटना की निंदा की गई। हिंदू जागरण मंच के सदस्य जितेंद्र राजपूत ने कहा कि जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो वह भी अपने साथियों के साथ मणिकर्ण पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि रास्ते में उन्होंने देखा कि कई गाड़ियों में सिख धर्म से संबंधित झंडे लगे हुए थे और उन्हें इज्जत के साथ आगे जाने दिया गया। लेकिन 2 गाड़ियों में खालिस्तान समर्थन के झंडे लगे हुए थे। उनको उतार दिया गया और अब मणिकर्ण में युवाओं के साथ मिलकर उन्हें जला दिया गया है। वहीं इस मारपीट की घटना के बाद स्थानीय युवाओं में भी काफी रोष में है।

जितेंद्र राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा विरोध हिंदूवादी विचारधारा को लेकर बयान दिया गया। वह भी निंदनीय है और उसी के आधार पर अलगाववादी ताकतों हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को भी इस दिशा में गंभीर कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि मणिकर्ण में सभी श्रद्धालुओं व पर्यटकों का स्वागत है। लेकिन अगर कोई इस तरह की घिनौनी हरकत करता है। तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी अलगाववादी ताकतों का आने वाले समय में भी विरोध किया जाएगा।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news