
कुल्लू
निर्वाचक रेजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं मीडिया नोडल अधिकारी कुनिका ऐकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि 21-लाहौल एवं स्पीति (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नियुक्त बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरण भड़ाना की अध्यक्षता में फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 से संबंधित गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को मतदाताओं को फार्म किस प्रकार वितरित करने हैं तथा भरे हुए फार्मों को किस प्रक्रिया के तहत वापस लेना है, इसके बारे में सरल एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण के नियमों, इसकी आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नो का मौके पर ही समाधान किया गया। बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को निर्देश दिए गए कि जैसे ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण-2026 का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा, वे अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके तथा फार्म वितरण एवं संग्रहण के समय किसी प्रकार की समस्या न आए।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया— विकास कुमार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं कार्यकारी तहसीलदार (निर्वाचन), जिला निर्वाचन कार्यालय, लाहौल-स्पीति, केलांग।
श्री रजत बुशैहरी, निर्वाचन कानूनगो, उप-मंडलीय निर्वाचन कार्यालय, लाहौल, केलांग।
श्री सुरिन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक, जिला निर्वाचन कार्यालय, लाहौल-स्पीति, केलांग।
श्री मनीष प्रभाकर, सहायक प्रोग्रामर, जिला निर्वाचन कार्यालय, लाहौल-स्पीति, केलांग।
अंत में प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करेंगे।





