
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
25 जनवरी 2023
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कामगारों की हाजिरी अब नेशनल मोबाइल मानीटरिंग साफ्टवेयर एप पर लगेगी। एप से हाजिरी लगाने का कार्य कुछ पंचायतों में शुरू हो गया है, जबकि कुछ पंचायतों में अभी नए मस्टररोल न निकलने से यह कार्य शुरू नहीं हुआ है। एप पर एक दिन की हाजिरी लगाने के लिए प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों को 20 से अधिक चरणों से गुजरना होगा। इसके बाद ही हाजिरी अपलोड होगी।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में पारदर्शिता लाने के लिए एनएमएमएस एप बनाई है। इसके जरिये कामगारों की हाजिरी लगाई जा रही है। एप पर हाजिरी लगाने के लिए ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार किया है। हाजिरी लगाने से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





