
#खबर अभी अभी मनाली ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2024
मनाली की हसीन वादियों में फिल्म शूटिंग के लिए पहुंची सारा अली खान का शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचने का वीडियो सामने आया है । सारा अली खान ने 6 सेकंड का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में डाला है । सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह वे अपने होटल के सामने स्थित पलचान आर्मी कैंप के शिव मंदिर पहुंची जहां उन्होंने भोले नाथ का आशीर्वाद लिया ।ब्यास नदी के किनारे मेडिटेशन के लिए पहुंची साराअठखेलियां करती ब्यास नदी की धारा के बीच सारा अली खान ने मेडिटेशन करते 27 सेकंड का वीडियो इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है । वीडियो में ब्यास नदी व मनाली की खूबसूरत वादियों को कैमरे में बखूबी कैद किया गया है ।कोठी प्रोजेक्ट के पास हो रही शूटिंगशूटिंग की लोकेशन हामटा पास की बजाए कोठी प्रोजेक्ट के पास सलेक्ट की गई है । आयुष्मान शूटिंग के लिए कोठी पहुंच गए हैं वहीं सारा अली खान अभी शूटिंग के लिए नहीं पहुंची है । आयुष्मान 1 हफ्ते से लाहौल में शूटिंग में व्यस्त थे । सारा व आयुष्मान पर मनाली व लाहौल में सीन शूट किए जाएंगे ।भोले नाथ की भक्त हैं सारासारा अली खान मौका मिलते ही भोले के दरबार में हाजरी लगाने पहुंच जाती हैं । पिछली बार अपनी मां अमृता सिंह के साथ मनाली घूमने पहुंची सारा बिजली महादेव पहुंची थीं । जहां उन्होंने बिजली महादेव का आशीर्वाद लिया व पूजा अर्चना की थी । उस समय भी सारा ने अपनी फोटोज शेयर की थीं ।





