मनीष कुमार बने जिला सोलन विशेष संपर्क के अध्यक्ष

#खबर अभी अभी ब्यूरो परवाणू- सोलन*

24 अगस्त 2024

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर परमाणु में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केंद्रीय मंत्री विजय शंकर तिवारी एवं विशेष रूप में अधिवक्ता व प्रांत मंत्री तुषार डोगरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलित कर किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया उसके उपरांत मंत्री व अधिवक्ता तुषार डोगरा का संबोधन हुआ उसके उपरांत केंद्रीय मंत्री वक्ता उन्होंने अपनी वाणी से अनुगृहित कर सभी हिंदुओं को जागरूक किया

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सोलन के अध्यक्ष मनोज कुमार व जिला मंत्री बलवंत भट्टी,जिला जिला सयोंजक कुनाल शर्मा, सह मंत्री मोहन, प्रांत से विशेष सह संपर्क प्रमुख सुरुचि शर्मा नवनियुक्त जिला सोलन प्रमुख मनीष कुमार और सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर विशेष रूप से संघ के जिला कार्यवाह आदित्य मंडल, जिला प्रखंड सोलन देवा नंद गौतम, मोहित गुप्ता सयोंजक प्रखण्ड कंडाघाट, पंकज कुमार सह संयोजक, नेक राम सह सयोंजक , दुला राम , कसौली मंत्री बबलू भट्ट, राजेंद्र राणा सेवा प्रमूख,परवाणू से सचिन गोयल इस मौके पर नए दायित्व भी दिए गए जिसमे जिला सोलन सह सयोंजक का दायित्व गौरव राणा को दिया गया और विक्रांत को प्रखंड सह मंत्री कसौली बनाया गया इस मौके पर जिला सोलन के समाजसेवी एवम् सभी विभिन्न हिंदू संगठन भी उपस्थित रहे।

Share the news