
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 मार्च 2023
हमीरपुर के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन चेयरमैन उपमंडलीय विधिक सेवा समिति हमीरपुर की ओर से शुक्रवार को मटहाणी के एडीआर सेंटर में किया गया। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव अनीश कुमार ने महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता रेखा शर्मा ने महिलाओं को यौन शोषण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और महिलाओं के कार्य स्थल पर शोषण के विरुद्ध अधिकार, बाल श्रम मजदूरी, बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता स्नेह लता ने दहेज निरोधक अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा, विवाह और तलाक के बारे में, प्रसव पूर्व निदान तकनीकी विनिययन और दुरुपयोग निवारण अधिनियम 1994 के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कैरियर प्वांइट विश्वविद्यालय से संजीव कुमार ने महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





