
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 मार्च 2023
पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की बेटी ने इतिहास रच दिया है। मुंबई में गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पहले मैच में हिमाचल की तनुजा कंवर ने लीग का पहला विकेट हासिल किया। तनुजा कंवर ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को आउट किया।इससे साथ ही तनुजा देश में पहली बार होने जा रहे महिला आईपीएल में पहला विकेट लेने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। शिमला जिले के कुठार की तनुजा कंवर महिला आईपीएल में गुजरात जाइंट्स की ओर से खेल रही हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





