# महिला की बालियां छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

17 मई 2023

Una Latest News, Updates in Hindi | ऊना के समाचार और अपडेट - AajTak
 शहर के साथ लगते कोटला कलां में बीते सात मई को महिला बालियां झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरनेक सिंह निवासी चनोली, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर पंजाब और गुरप्रसाद सिंह निवासी चोई बाजार आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के तौर पर हुई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपियों को अब 18 मई को अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बीते सात मई को कोटला कलां में बाबा बाल मंदिर के पास से स्कूटी सवार महिला के कान की बालियां छीनकर भाग गए थे। घटना के बाद जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पंजाब के पड़ोसी जिले रामनगर के रहने वाले हैं।
इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर आरोपी हरनेक सिंह को नूरपुर बेदी जिला रूपनगर पंजाब से और गुरप्रसाद सिंह को श्री आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कहीं पहले ऐसी वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news