
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*
13 फरवरी 2024
जिला सिरमौर के पच्छाद मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक व शक्ति वंदन की कार्यशाला राजगढ़ के विश्राम गृह में आयोजित की गई बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा कृष्णा ठाकुर ने की। इसमें मुख्य वक्ता पच्छाद विधानसभा की विधायिका रीना कश्यप रहीं।
विशेष अतिथि जिला सिरमौर की प्रभारी शकुंतला शर्मा रही तथा जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा सीमा कन्याल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व शक्ति वंदन जिला प्रभारी सुरेन्द्र हिन्दू स्तानी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारीसतीश ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री अरुण चौहान, विधानन्द, बी डी सी सदस्य, पंचायत प्रधान व स्वयं सहायता समूह की बहनों ने भाग लिया इसमें बहनों की संख्या लगभग 50 रही।
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*





