#महिला से पकड़ा 7.27 ग्राम चिट्टा*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 दिसंबर 2022

फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने एक महिला से चिट्टा पकड़ा है। जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल सुरेश कुमारी और होम गार्ड राजीव कुमार गश्त पर थे। इस दौरान बनाल के समीप एक महिला 7.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी महिला की पहचान अंजू बाला निवासी बनाल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने की है। संवाद
Share the news