
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2024
मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट एवं हंगर डिफेंस आर्मी द्वारा एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप 2 जून (रविवार) को शक्ति नगर,जौनाजी रोड़ सोलन और सिरमौर के पोंटा साहिब क्षेत्र में चलाया गया। एंटी रेबीज वैक्सीन, कुत्ते द्वारा काटने के बाद रेबीज के विषाणु के संपर्क में आने पर, इस बिमारी से बचने के लिए बहुत कारगर है। इस कैंप का उद्देश्य न केवल एंटी रेबीज वैक्सीन लगाना परंतु लोगो को जानवरो के प्रति प्यार, उनका कल्याण करने के लिए जागरूक करना था और मनुष्य की क्रूरता से बचाना है।
ताकि ऐसी घातक बीमारी से बचा जा सके। आने वाले समय में इस तरह के एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप सोलन और सिरमौर के कुछ वार्डो में चलाए जाएंगे। इस शिविर में मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट एवं हंगर इंडेक्स आर्मी के स्वयंसेवक विपिन, आयुष, तनिश,निष्ठा, आशीष, अक्षय मौजूद रहें और इस एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।





