
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि बी.एससी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना परचम लहराया है।
कॉलेज की मेधावी छात्रा संस्कृति (पुत्री स्वर्गीय दिनेश) ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, अनन्या कुकरेती (पुत्री आशीष कुकरेती) ने विश्वविद्यालय में आठवां स्थान हासिल कर कॉलेज को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई।
महाविद्यालय स्तर पर परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान पर संस्कृति (SGPA 8.9) रहीं, द्वितीय स्थान अनन्या कुकरेती (SGPA 8.67) ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान निहारिका (पुत्री नरेंद्र सिंह) ने SGPA 8.43 के साथ हासिल किया, जबकि चतुर्थ स्थान परविंदर (पुत्री अत्तर सिंह) ने SGPA 8.19 के साथ प्राप्त किया।
इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, सचिव सचिन जैन तथा प्राचार्या रिजी घीवरघेस ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





