
मनाली में होटल से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 06.02.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली स्थित होटल वीर विला में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरा नंबर 203 की नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दो आरोपियों—
उपेन्द्र जीत सिंह (21 वर्ष) पुत्र हरभजन सिंह, निवासी मोहल्ला वाहरली आबादी, गाँव झंडियाला मंजकी, डाकघर शहान के पासे, तहसील फिल्लोर, जिला जालंधर (पंजाब)
वलकार सिंह (25 वर्ष) पुत्र जागीर सिंह, निवासी गाँव नजदीक माता गंगाजी गुरुद्वारा, वेरका बाईपास, विजय नगर, अमृतसर
के कब्जे से कुल 39.650 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 व 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क का पता लगाने हेतु आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
भून्तर में नाकाबंदी के दौरान 560 ग्राम चरस बरामद
इसी क्रम में दिनांक 06.02.2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सियुंड, हाथीथान–मणिकर्ण रोड पर नाकाबंदी के दौरान टेक राम (47 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय घोतू राम, निवासी गाँव देऊधरा, डाकघर भ्रैण, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू (हि.प्र.) के कब्जे से 560 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। बरामद नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।





