मालभाड़ा विवाद को लेकर दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन, एनएच पर लगा जाम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जनवरी 2023

 

मालभाड़ा विवाद को लेकर दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान ऑपरेटरों ने अदाणी व प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान  काफी समय तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस की काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद अंबुजा चौक पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया।

ऑपरेटरों का कहना है कि इतने दिन हो जाने के बाद सरकार ने कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। बाघल लैंडलूजर के पूर्व प्रधान राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ऑपरेटरों के पक्ष में अधिसूचना जारी करें। उन्होंने प्रदेश के सीमेंट कारखानों के ऑडिट को लेकर भी मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से परिवहन सभाओं का ऑडिट होता है उसी तर्ज पर सीमेंट कारखानों का ऑडिट करवाया जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news