मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

25 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खबर नाउ के राज्य ब्यूरो प्रमुख अजय भास्कर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय भास्कर 53 वर्ष के थे। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय भास्कर ने लम्बे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहते हुए प्रमुख समाचार-पत्रों के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं और उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अजय भास्कर के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news