
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
19 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल को 250000 रुपए का मासिक वेतन मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के तहत वह सरकार मकान के लिए पात्र होंगे तथा सरकारी मकान नहीं मिलने की सूरत में उन्हें 20000 रुपए प्रति माह हाऊस रैंट मिलेगा, साथ ही उन्हें वाहन भी मुहैया करवाया जाएगा।
यदि उन्हें सरकारी वाहन मुहैया नहीं होगा तो उन्हें 2000 रुपए प्रति माह वाहन सुविधा के लिए दिए जाएंगे। दौरे के दौरान उन्हें 200 रुपए दैनिक भत्ता दिया जाएगा।
उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर मैडीकल सुविधा तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के पात्र भी होंगे। वह दौरे के दौरान टीए व डीए बिल भी क्लेम कर सकेंगे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





