मुख्यमंत्री के बिलासपुर दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

बिलासपुर।
दिनांक 05 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे एवं रैली को ध्यान में रखते हुए जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी आदेशों के अनुसार रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था GSSS बरठीं, पुराने नवोदय स्कूल बरठीं तथा बडगांव में सुनिश्चित की गई है।

रैली के दौरान बरठीं बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन वैकल्पिक मार्ग से बडगांव की ओर भेजे जाएंगे।
तलाई की ओर से आने वाले बड़े/भारी वाहन मोदी चौक बरठीं में सवारियां उतारने के बाद अपने वाहन बडगांव में पार्क करेंगे।

इसी प्रकार निहारी एवं सुन्हाणी की ओर से आने वाले बड़े वाहन सरगल चौक में सवारियां उतारकर अपने वाहन पुराने नवोदय स्कूल बरठीं में पार्क करेंगे।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन कर प्रशासन को सहयोग दें, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

— पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (हि.प्र.)

Share the news