
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
24 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलेंगे। यह शिष्टाचार भेंट होगी।
गौरतलब है कि बीते 19 दिसंबर को भी CM सुक्खू PM से मिलने दिल्ली गए थे। तब कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से वह PM से नहीं मिल पाए थे। इसलिए वह दोबारा दिल्ली दौरे पर हैं। बीते कल उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति ओपी धनखड़ से मुलाकात की है।
PM से मुलाकात के बाद लौटेंगे हमीरपुर
आज PM और गृह मंत्री से मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू अपने गृह जिले हमीरपुर लौटेंगे। इस दौरान उनका गृह जिले में जोरदार स्वागत होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार आज हमीरपुर जा रहे हैं। आज वह हमीरपुर में ही रुकेंगे।
कल स्टेट-हुड डे की करेंगे अध्यक्षता
पूर्ण राजत्व दिवस पर कल हमीरपुर में ही CM स्टेट लेवल स्टेट-हुड डे की अध्यक्षता करेंगे और दोपहर बाद वह शिमला लौटेंगे।
मंत्रियों के खाली पद भरने को लेकर मंत्रणा
सूत्रों की मानें तो देर रात तक दिल्ली में कैबिनेट में मंत्रियों के खाली पड़े तीन पद भरने को लेकर भी सीएम ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ चर्चा की है। इस दौरान बोर्ड-निगमों में तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





