
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
5 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश में चलाए जा रहे राहत कार्यों से भी अवगत कराया।
इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक व विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में तीन नए मंत्रियों और निगम-बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर भी सुक्खू और राहुल के बीच चर्चा हुई।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





