मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली वर्तमान कांग्रेस सरकार का पहला वार्षिक बजट 17 मार्च को होगा पेश

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली वर्तमान कांग्रेस सरकार का पहला वार्षिक बजट 17 मार्च को पेश होगा, जबकि 29 मार्च को पारित होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को इसका समापन होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद राजभवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल की सत्र बुलाने की अनुमति के बाद अब इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की बैठकों की अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट की प्रथम और अंतिम किस्त पारित होगी। 15 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के अलावा सामान्य चर्चा व विनियोग विधेयक का पारण होगा।  16 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत किया जाएगा। दो दिन के अवकाश के बाद फिर 20 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। यह चर्चा 23 मार्च तक चलेगी। 27 और 28 मार्च को 2023-24 की मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 29 मार्च को बजट अनुमानों को पारित किया जाएगा। 30 मार्च को अवकाश रहेगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। 2 अप्रैल को अवकाश होगा। इसके बाद 6 अप्रैल तक विधायी और शासकीय कार्य चलेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news