
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 मार्च 2023
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला के ट्रॉमा ब्लॉक के लोकार्पण के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कभी भी और किसी भी समय हो सकता है। गौर हो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं।
प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में 12 सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश में वर्तमान में सात मंत्री हैं। ऐसे में तीन और मंत्री बनाए जाने हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम इस संबंध में हाल ही के नई दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा कर चुके हैं। वहीं, कांगड़ा जिले से भी बार-बार मंत्री बनाने की मांग राजनीतिक गलियारों में उठती रहती हैं। यहां तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह खुद कई बार कांगड़ा जिले की अनदेखी की बात कह चुकी हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





