
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 अगस्त 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को 15 अगस्त तक क्षेत्र की सभी सड़कों को बहाल करने के लिए व्यापक योजना तयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए बागवानों की सुविधा के लिए शीघ्र सड़कों की मुरम्मत करना हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए हम लोक निर्माण विभाग को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपए तथा रोहड़ू, चौहारा, जुब्बल-कोटखाई क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त 1.20 करोड़ जारी करेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





