
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*
15 जुलाई 2023
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के शामती दौरे के पश्चात लोक निर्माण विभाग भी जाग गया है आप बता दें कि सोलन के शामती में बादल फटने से जहां तीन घर क्षतिग्रस्त हुए थे और एक साईं मंदिर के गेट को भी नुकसान हुआ था जिसके चलते शामती को खाली करवा दिया गया है जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे उसी स्थिति का जायजा लेने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंच रहे हैं जिसके चलते लोक निर्माण विभाग भी अपने कार्य में जुट गया है आपको बता दें कि सोलन के डिग्री कॉलेज के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड को साफ करने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही अगर बात करें तो नगर निगम द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के दौरे के दौरान विभाग जाग गए हैं और कार्य शुरू किया जा रहा है।
इस विषय पर जानकारी देते हुए अजय चंदेल ने बताया की डंपिंग के लिए स्थान नहीं मिल रहा था। लेकिन भागनाल ने डंपिंग के लिए जगह दी है। उन्होंने कहा की रात को भी 3 बजे तक कार्य चला। इलेक्ट्रिसिटी भी शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की जल्द ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच जाएगी।
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो





