
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
07 जुलाई 2023
उन्होंने कहा कि हम सब को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि अस्पताल तक के सड़क निर्माण का कार्य एवं पेड़ों को काटने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है जिसका जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएंगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को आने जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने पथ परिवहन निगम को अस्पताल के अधिकारियों के साथ बसों एवं टेंपो ट्रैवलर की समय सारणी तय करने के भी निर्देश दिए ताकि अस्पताल के लिए जरूरत अनुरूप बस रूट को लगाया जा सके और अस्पताल कर्मचारियों एवं मरीजों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपीडी एवं विभागों को स्थानांतरित करना है ताकि मरीजों को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों से ओपीडी शिफ्ट करने की स्थिति का भी जायजा लिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ही नागरिकों को उचित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है ।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भट्टा कुफर सड़क ने पार्किंग की गई गाड़ियों को को हटाने के भी निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति न बने।
बैठक से पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने नए भवन का एवं स्थापित की गई मशीनों का भी निरीक्षण कियाइस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ रजनीश पठानिया, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ राहुल रॉय सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





