मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने किया रामशहर का एक दिवसीय दौरा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जुलाई 2023

मुख्य संसदीय सचिव एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी ने उपमंडल नालागढ़ के तहत रामशहर का एक दिवसीय दौरा किया इस एकदिवसीय दौरे के दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 15 पंचायतों में हुए नुकसान को लेकर नालागढ़ के अधिकारियों के साथ रामशहर के रिजॉर्ट में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में नालागढ़ के सभी विभागों के अधिकारी जहां मौजूद रहे वहीं सीपीएस संजय अवस्थी ने हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए और जहां जहां भी पंचायतों में नुकसान हुआ है उन्हें भरपाई के लिए जल्द निर्देश जारी किए गए हैं ताकि जिन जिन पंचायतों में सड़कों पेयजल योजनाओं बिजली एवं अन्य प्रकार के नुकसान हुआ है उन योजनाओं को जल्द बहाल किया जा सके ।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए सीपीएस एवं विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा की 15 पंचायतें नालागढ़ उप मंडल के अधीन आती हैं और इसी के चलते राम शहर में नालागढ़ के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और उन्हें हुए नुकसान को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई और जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा की आपदा किसी को पूछ कर नहीं आती है उन्होंने कहा कि इस आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश में करीब पांच हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और हिमाचल प्रदेश के भाजपा के नेताओं से जहां राजनीति से ऊपर उठकर योगदान की बात कही है वहीं उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर जल्द राहत राशि जारी करें ताकि हिमाचल प्रदेश में जहां-जहां भी सड़कों,पानी की स्कीमों, वह लोगों के घरों को नुकसान हुआ है उसे जल्द बहाल किया जा सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news