#मुरारीलाल मेमोरियल कॉलेज में आयोजित नर्सिंग सप्ताह में खेलो में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही छात्राएं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मई 2024

नर्सों के योगदान को सम्मान देने और याद रखने के लिए पूरे विश्व में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष पर मुरारीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन में नर्सिंग सप्ताह का आयोजन नौ मई से किया गया है यह कार्यक्रम 12 अप्रैल तक चलेगा। 12 मई को खेलो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के तीसरे दिन रंगोली कब्बड़ी तथा अनेक प्रकार के कार्यक्रम तथा खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई गई।

इस विषय पर जानकारी देते हुए छात्राओं का कहना है कि हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को मनाया जाता है जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का आयोजन किया गया है उनका कहना है कि कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहना चाहिए जिससे उनके मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

इस विषय पर जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुनंदन ने बताया की हर वर्ष नर्सिंग कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते हैं जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायता हो सके अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह में हम नर्सौ के सभी योगदानों और प्रतिबद्धताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में नर्साै की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हैं।

Share the news