
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 अप्रैल 2024
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में भारत नर्सिंग एजुकेशनल कॉलेज रसाना मोटा गुजरात से आए 40 जी एन एम छात्र तथा छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। कॉलेज के प्रोफेसर अर्पणा नड्डा ने विद्यार्थियो के साथ कॉलेज की बिभिन्न गतिविधियों, नर्सिंग छात्राओं के प्रशिक्षण तथा प्रयोगशाला के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
गुजरात से आए अध्यापक रणजीत सिंह तथा विजय कुमार ने नर्सिंग कॉलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि कॉलेज में बहुत अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। रणजीत सिंह के अनुसार उन्होंने हिमाचल तथा अन्य राज्य में भी शिक्षण भ्रमण किया है साथ ही सोलन के नर्सिंग कॉलेज की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने यहां के स्टाफ तथा विद्यार्थियों की भी प्रशंसा की। कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता के अनुसार कॉलेज में समय-समय पर हम दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण की आज्ञा देते हैं। इस मौके पर कॉलेज निर्देश अंकित गुप्ता कालेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह तथा स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।





