
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
23 मार्च 2024
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शालिनी, हेल्थ एजुकेटर पदमणि , बीसीसी कोऑर्डिनेटर राधा चौहान ने मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

जिसमें बहुत छात्राओं ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम हिमांशु ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीया स्थान प्राप्त किया| प्रोग्राम के अंत में विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के सभी अध्यापक मौजूद रहे तथा कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





