मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने शूलिनी मेले में अपनी प्रस्तुतियां दी !

ख़बर अभी अभी शिमला  ब्यूरो

24 जून  2024

राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने नाटी डाली और सबके मन को बहलाया मेले में तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहन प्रस्तुती दी कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता के अनुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है जिसमें मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं बढ़ चढ़कर भाग देती है शिक्षा के क्षेत्र में हो या खेलकूद प्रतियोगिता या कल्चर प्रोग्राम हो मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेती है
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास का हर संभव प्रयास किया जाता है ताकि उनकी पढ़ाई तथा अन्य प्रकार की गतिविधियों में किसी प्रकार की कमी ना रहे मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं देश और विदेश में अपनी सेवाएं दे रही है तथा कॉलेज के नाम को रोशन कर रही है

Share the news