
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 सितंबर 2024
सोलन के मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग की 54 छात्राओं को आर्टेमिस हॉस्पिटल गुड़गांव में नौकरी मिली है उक्त सभी छात्राओं का चयन कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से हुआ हैआर्टेमिस हॉस्पिटल गुड़गांव से आए हिमानी ठाकुर सीनियर एचआर ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया साक्षात्कार के दौरान कॉलेज की जिन छात्राओं का चयन किया गया उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दिए गए केंपस इंटरव्यू में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष तथा जीएनएम थर्ड तथा पोस्ट बेसिक सेकंड ईयर की 68 प्रशिक्षित छात्राओं ने इसमें भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
नर्सिंग एजुकेटर एंजेलिका मैसी के अनुसार मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी अच्छे से निभाती है। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता निर्देशक अंकित गुप्ता कॉलेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने छात्राओं को बधाई दी कॉलेज चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है कॉलेज में मैक्स हॉस्पिटल ,मेदांता ,नरेंद्र मोहन ,आर्टेमिस हॉस्पिटल गुड़गांव सहित देश के अन्य कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्राएं सम्मानजनक वेतन पर मानव सेवा कर रही है निर्देशक अंकित गुप्ता ने कहा कि मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज का उद्देश्य छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र में दक्ष बनाना है तथा प्रशिक्षण पूरा होने के साथ ही छात्राओं का प्लेसमेंट करवाना है।





