
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 मई 2023

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन मै अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाए गए जैसे पोस्टर मेकिंग, रंगोली मेकिंग हेयर स्टाइल इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई.

छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं मे भाग हिस्सा लिया।
इस उपलक्ष्य पर कॉलेज चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की . कॉलेज निर्देशक अंकित गुप्ता अमित गुप्ता तथा कॉलेज प्रधानाचार्या शशि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागिओ को विशेष अतिथि द्वारा 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





