मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 अगस्त 2024

मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया नर्सिंग कॉलेज ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया इस अवसर पर ध्वजारोहण समारोह,  सांस्कृतिक  गतिविधि और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों पर जोर दिया  इस अवसर पर कॉलेज के निर्देशक अंकित गुप्ता निमित  गुप्ता कुसुम गुप्ता अन्य गुप्ता  और  सभी स्टाफ एंड स्टूडेंट  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share the news