# मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

12 मई 2023

समाज में नर्सेज के योगदान को देखते हुए हर वर्ष 12 मई को विश्व नर्सेज दिवस मनाया जाता है इसी उपलक्ष पर मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन में भी नर्सिंग सप्ताह का आयोजन किया गया था जिसका समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के उपरांत हुआ इस अवसर पर छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था । जैसे की कबड्डी क्विज कंपटीशन फेस पेंटिंग रंगोली खो खो एथलेटिक्स हेयर स्टाइल कंपटीशन इत्यादि।

जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वह अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया वही इन प्रतियोगिताओं में उच्चतम में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय यादव ने समस्त स्टाफ व कॉलेज की छात्राओं को विश्व नर्सेज दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता डायरेक्टर अंकित गुप्ता अमित गुप्ता कुसुम गुप्ता और कॉलेज के समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे। वही कॉलेज के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने भी सभी छात्राओं को समाज के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया तथा एक जिम्मेदार नागरिक और नर्स होने के नाते उनके कर्तव्यों से परिचित करवाया।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news