
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
18 मार्च 2024
सोमवार को मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें उपयुक्त सोलन मनमोहन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई इसके पश्चात मुख्य अतिथि को स्कूल और कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। वहीं छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वही इस मौके पर छात्राओं को वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस विषय पर जानकारी देते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि आज मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें सभी छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी वही इस मौके पर छात्राओं को मतदान करने हेतु भी प्रेरित किया गया। की लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी जरूर दे। इस विषय पर जानकारी देते हुए कॉलेज के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आज फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। साथ ही सभी छात्राओं को वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता निमित्त गुप्ता, कुसुम गुप्ता मौजूद रही।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





