मूर्तिकला प्रतियोगिता में कशिश ठाकुर ने “प्रेस्टीजियस कॉलेज” विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अक्टूबर 2024

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के 13 विद्यार्थियों ने 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित इंटर कॉलेज युवा महोत्सव, ग्रुप-वन में भाग लिया, जिसमें महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने दो श्रेणियों में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह उपलब्धि इंटर कॉलेज युवा महोत्सव, ग्रुप-वन के तहत हासिल की गई।

मूर्तिकला प्रतियोगिता में कशिश ठाकुर ने “प्रेस्टीजियस कॉलेज” विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रूप सिंह (एम.ए. प्रथम वर्ष, राजनीति विज्ञान) और नेहा ठाकुर (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने “शिक्षा का निजीकरण” विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुरीना शर्मा ने बधाई दी और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त, जिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, उन्हें भी प्रोत्साहित किया गया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

Share the news