
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
5 मई 2023

बुधवार को मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट सोलन युद्धवीर सिंह ने कुनिहार में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले बिना हेलमेट, बिना सीट बैल्ट, बिना लाइसेंस , ट्रिपल राइडिंग व बुलेट के साइलेंसर,प्रेशरहोर्न ,extra light आदि नियमो का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान न्यु बस स्टैंड व पुराने बस स्टैंड कुनिहार पर हर आने जाने वाले वाहनों के दस्तावेज जांचे गए ।
मैजिस्ट्रेट यूद्ध वीर सिंह ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमो का पालन करने की हिदायत दी।इस दौरान लगभग 54 वाहनों के चालान कर लगभग 65 हजार जुर्माना बसूला गया। इन अवसर पर पुलिस थाना कुनिहार के एसएचओ ओम प्रकाश व स्टाफ मौजूद रहा।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





