
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 जनवरी 2024
डीआईजी के पद पर प्रोमोट होने के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी मोहित चावला को प्रदेश सरकार ने डीआईजी साइबर क्राइम शिमला के पद पर तैनात दी है। गृह विभाग की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर नौ आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। वहीं, आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज को एसपी पुलिस जिला बद्दी लगाया है।
इसके अलावा तैनाती का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी सचिन हिरेमथ एस को एडीपीओ बड़सर जिला हमीरपुर, तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को एसडीपीओ रामपुर, आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा और आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह को एसडीपीओ पांवटा साहिब लगाया है। एचपीएस अधिकारी लालमन, एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-दो, मानवेंद्रा ठाकुर को तुरंत पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन एचपीएस अधिकारियों के तैनाती आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





