
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मार्च 2023
बीते दिनों की बात करे तो सोलन शहर में गर्मी का दौर शुरू हो गया था लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आपको बता दे की सोलन शहर में जमकर बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बीच में धूप का भी खिली रही।बारिश होने से लोगो को राहत मिली वही बारिश से किसानो को भी राहत मिली। वही दूसरी ओर अगर बात करे तो मौसम परिवर्तन होने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। जिस कारण ओपीडी बढ़ रही है।
इस वर्ष पर्याप्त मात्रा मे बारिश ना होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे किसानों की फसलों पर भी बेहद असर देखने को मिला। वही अगर बात करे ठंड की तो ठंड का समय इस बार कम समय तक ही रहा। और गर्मी ने जल्दी दस्तक की। लेकिन बारिश होने से कही न की लोगो को काफी राहत मिली है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





