मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल में छह दिनों तक मौसम रहेगा साफ

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 नवम्बर 2023

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही प्रदेश में ठंड कम हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26.8, सुंदरनगर में 26.9, मंडी में 25.7, भुंतर में 25.5, नाहन में 25.4, धर्मशाला-सोलन में 25.0, चंबा में 24.9, शिमला में 19.2, कल्पा में 18.1, मनाली में 17.4 और केलांग में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, समदो में 0.2, मनाली में 3.4, कल्पा में 3.6, डलहौजी में 6.3, सोलन में 6.8, मंडी में 7.0, शिमला में 9.1 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news