मौसम विभाग ने 29 से 2 जून तक भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट किया जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

himachal weather will be bad till june2, orange alert for thunderstorm and hailstorm, monsoon season forecast

हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। जबकि ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 व 30 मई को कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 1 व 2 जून के लिए भी अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं, अलर्ट के बीच सोमवार दोपहर राजधानी शिमला व आसपास भागों में मौसम बिगड़ा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news