यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का लगाया आरोप

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

18 जनवरी 2023

यात्रा शुरू करने से पहले जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का हिमाचल से आने का रूट नहीं था। लेकिन प्रदेश की जनता का प्यार उन्हें इसे खींच लाया। हिमाचल प्रदेश के घटोटा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है, हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपने मुद्दे संसद में उठाने की कोशिश की लेकिन वहां मुद्दे उठाने नहीं दिए गए। भारत की संस्थाओं जैसे न्यायपालिका, प्रेस आदि से भी बात नहीं उठा सकते क्योंकि सब पर RSS-BJP का दबाव है। इसलिए हमने यह यात्रा निकाली है।

bharat jodo yatra
bharat jodo yatra

इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थान आज के दौर में दबाव में काम कर रहे हैं। संसद में भी सवाल पूछने नहीं दिए जा रहे। इस कारण ही उन्होंने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का फैसला लिया।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news