यूरो किट्स प्ले स्कूल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

सोमवार को यूरोकिड्स प्ले स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, इस आयोजन के तहत आज स्कूल के सभी बच्चे हरे रंग की की पोशाक पहन कर आये, इसके साथ ही आज सभी बच्चे अपने हाथ में एक-एक पौधा लेकर आये,

स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बच्चों को पौधे व पेड़ों के महत्व के बारे में बताया कि बिना पेड़ो के जीवन कैसा होगा, पेड़ों से ही हमें आक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिये बहुत ही आवश्यक है, स्वस्थ पर्यावरण के लिये भी पेड़ अत्यधिक महत्वपूर्ण है। तत्पश्चात बच्चों से वृक्षारोपण भी करवाया गया। सभी बच्चों से बहुत ही आनन्द पूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news