
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
8 फरवरी 2023
रक्षा मंत्रालय की ओर से 56 छावनियों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल आगामी छह माह के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय से लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में मनोनीत सदस्य ही छावनियों का विकास कार्य देखेंगे और सरकार को विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजेंगे। इससे पहले भी चुनावों को टालते हुए छावनी क्षेत्रों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। हिमाचल प्रदेश समेत देश की छावनियों के सिविल एरिया को स्थानीय नगर निकायों में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में रंगीन नक्शा मंगवाया है ताकि छावनी के प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी आसानी से मिल सके।
जिस पर कैंट बोर्ड कार्य कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के योल कैंट के कुछ क्षेत्र को स्थानीय नगर निकायों में मिलाया जा चुका है। इस प्रक्रिया को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से बार-बार चुनावों को टला जा रहा है और मनोनीत सदस्यों को ही जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वर्तमान में भी रक्षा मंत्रालय ने 56 कैंट क्षेत्रों में मनोनीत सदस्य का कार्यकाल 10 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है और सदस्यों का कार्यकाल 11 फरवरी से आगामी छह महीने तक और बढ़ा दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक बोर्ड का गठन नहीं हो जाता, तब तक मनोनीत सदस्य ही कार्य को देखेंगे।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





