
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 मई 2023
बाल विकास परियोजना रामपुर द्वारा वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे के उपलक्ष में राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता उप मंडल अधिकारी रामपुर निशान तोमर ने की। इस दौरान छात्राओं ने मासिक धर्म व स्वच्छता संबंधी एक लघु नाटिका प्रस्तुत की इसके अतिरिक्त नारा लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग से डॉ भारती आजाद ने मासिक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा मासिक धर्म के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें उसके साथ-साथ पोषण युक्त आहार का इस्तेमाल करें ।
आयुष विभाग से डॉक्टर नीतू पांटा ने मासिक धर्म व स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने मासिक धर्म के समय में क्या सावधानियां रखनी है और किस तरह से अपने आप को स्वच्छ रखना है कि बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस से पूर्व सीडीपीओ अजय बदरेल, विद्यालय की प्रधानाचार्य जयंती धीमान और प्रवक्ता प्रेम पाल दुल्टा ने छात्राओ को वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में तीसरे नंबर पर रही छात्रा कशिश व पांचवें स्थान पर रही छात्रा नमिता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दसवीं कक्षा में रामपुर खंड में प्रथम रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की छात्रा को भी सम्मानित किया गया ।
सीडीपीओ ने बताया वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर रामपुर कन्या विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। जिस में नारा लेखन , क्विज कम्पटीशन , व् लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जमा दो की वार्षिक परीक्षा में टॉप तीन में जगह बनाएं चुकी तीन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





