
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
सोमवार को राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला बसाल में पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्कूल के प्रभारी नितिन कश्यप ने बताया कि हर वर्ष 5 जून का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम है -से नो टू प्लास्टिक अर्थात प्लास्टिक को कहें ना
इसी थीम पर अमल करते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय बसाल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूक रैली निकाली गई जिसमे लोगो से पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई और इसके पश्चात स्कूल परिसर के आस पास की सफाई भी की गई इस दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें नारा लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी ,पर्यावरण प्रतिज्ञा, तथा जागरूकता रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया इन गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा 5 जून के दिन सभी गतिविधियों का सारांश प्रस्तुत किया गया विद्यार्थियों ने पुनः पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक का उपयोग कम करने की प्रतिज्ञा ली इस मौके पर पाठशाला के अध्यापक , श्री सुरेश कुमार, आशा शर्मा, निशा शर्मा, पवना कुमारी , गणपति व समस्त विद्यार्थी समुदाय एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





