
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवा में पर्यावरण दिवस मनाया गया, लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की ली शपथ, पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । पर्यावरण दिवस के मौके पर नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेवा में पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें करीब 200 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को शपथ भी दिलवाई गई वहीं पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन भी नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा करवाया गया।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र सोलन के सदस्यों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण भी करवाया और शपथ ली कि पर्यावरण को बचाने में सभी अपनी भूमिका निभाएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





