
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोपुलर इको क्लब के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने पर्यावरण दिवस पर कोटी गाँव में रैली निकल कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पौधा रोपण किया, प्लास्टिक एकत्रित किया और सभी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जानकारी देते हुए पोपुलर एको क्लब प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया की प्रातः कालीन सभा के दौरान पर्यावरण को बचाए रखने तथा स्वस्थ रखने के लिए सभी बच्चों को जागरूक किया गया , पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने व पेडों को काटने पर रोक लगाने का अनुरोध किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य उपासना सूद ने बताया की पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व कला प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य उपासना सूद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुधारना सरकार की ही नैतिक जिमेदारी नही इसके लिए हमे भी हर संभव प्रयास करना चाहिए जैसे पेडों से हमारा जीवन है तो हमारा भी यह कर्त्तव्य बनता है की हम पेड़ों को काटने से बचाएं| पोपुलर इको क्लब प्रभारी गोपाल शर्मा ने भी बच्चों को पर्यावरण दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्ष्ण हेतु जानकारी प्रदान की। विद्यालय के सभी अध्यापकों ने बच्चों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा और पेड़ों को लगाने व उनको संरक्षित करने का सन्देश दिया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक और सभी बच्चे मोजूद रहे अंत में सभी के लिए फल बांटे गये।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





