राजेद्र वर्मा सुजानपुर ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, प्रवीण कुमार और सुरेश ठाकुर को ये जिम्मेदारी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 मार्च 2024

Rajendra Verma appointed working president of Sujanpur block in Shimla

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक का राजेद्र वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार लक्की को कुठेड़ा का और सुरेश ठाकुर को टौणीदेवी जोन का प्रभारी नियुक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि उपरोक्त नियुकितयां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news